बंद करना

    रक्षिता बजाज

    Rakshita Bajaj

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत की कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा रक्षिता बजाज ने विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रतिष्ठित जॉन लॉक निबंध प्रतियोगिता की अर्थशास्त्र श्रेणी में वैश्विक स्तर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। 183 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच उनके शोधपरक निबंध का चयन हुआ। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलंपियाड में राष्ट्रीय क्वालिफायर प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 190वीं रैंक हासिल की है।