बंद करना

    विद्यार्थी उपलब्धियाँ

    मानसी ठाकुर ने सत्र 2025-26 में RSBVP के क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर गौरव बढ़ाया।

    mansi
    मानसी ठाकुर विद्यार्थी

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत की कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा रक्षिता बजाज ने विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रतिष्ठित जॉन लॉक निबंध प्रतियोगिता की अर्थशास्त्र श्रेणी में वैश्विक स्तर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। 183 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच उनके शोधपरक निबंध का चयन हुआ। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलंपियाड में राष्ट्रीय क्वालिफायर प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 190वीं रैंक हासिल की है।

    Rakshita Bajaj
    रक्षिता बजाज विद्यार्थी

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के नौवीं कक्षा के छात्र युगल को क्रिकेट में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2024 के लिए चुना गया है।

    युगल
    युगल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत